सीकर.
सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की दांतारामगढ़ रोड तोरण गेट के पास लुहार बस्ती में एक दो मंजिली इमारत पर रंग रोगन का कार्य करते समय चार मजदूर विद्युत विभाग की लाइन की चपेट में आने से झुलस गए। जानकारी के अनुसार पप्पू राम पुत्र हरदेवा राम,शंकर लाल पुत्र बाबू सिंह निवासी ब्यावर, सुभाष पुत्र दीपाराम जांगिड़ लाखनी व विनोद पुत्र छोटू राम लुहार रंग रोगन का कार्य कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार रंग रोगन का कार्य कर रहे थे, उसी पास से गुजर रही विद्युत विभाग की लाइन के संपर्क में आ गये। जिससे करंट की चपेट में आने से चारों झुलस गए। लोगों ने चारों को उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को सीकर रेफर कर दिया गया है, जहां पर इनका उपचार किया जा रहा है।

More Stories
राजस्थान में भारत टैक्सी को बढ़ावा देने की तैयारी, 2 महीने में रोजाना 5,000 राइड का लक्ष्य
शक्ति स्वरूपा सोनू ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े