हनुमानगढ़.
हनुमानगढ़ जिले में टाउन पुलिस ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 12 बोर की बंदूक और 32 बोर की रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने लाइसेंसी हथियारों को पंजाब से बाहर लाने के लिए आवश्यक परमिट नहीं लिया था। पुलिस के अनुसार पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो मंडी निवासी गुरदेव कौर (80) गंगागढ़ गांव के सर्वजीत सिंह (43) के घर के बाहर हथियार लेकर बैठी थी।
जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी। इसके बाद एसआई रचना बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की। जांच के दौरान उनके पास 12 बोर की बंदूक और एक थैली में 32 बोर की रिवॉल्वर बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने दावा किया कि दोनों हथियार लाइसेंसी हैं लेकिन उनके पास इन हथियारों को पंजाब से बाहर लाने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने इसे आर्म्स रूल्स का उल्लंघन मानते हुए मामला दर्ज किया और दोनों हथियार जब्त कर लिए हैं।

More Stories
योगी सरकार के सुशासन को राष्ट्रीय पहचान, IIPA की यूपी शाखा को सम्मान
अब तीन साल से ज्यादा एक ही थाना-चौकी पर नहीं रह पाएंगे पुलिसकर्मी, पूरे प्रदेश से मांगा गया है ब्योरा
योगी सरकार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन उत्पीड़न में फंसे 24 बच्चों का रेस्क्यू