केकड़ी.
नशा इंसान के सोचने-समझने की शक्ति नष्ट कर देता है और इसकी तलब पूरी करने के लिए व्यक्ति अच्छा बुरा-सोचे बिना, कुछ भी कर गुजरता है। ऐसा ही एक मामला केकड़ी में सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए एक दुकान के ताले तोड़कर चोरी कर डाली।
थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि नारायण उर्फ गब्बर सिंधी पुत्र नथमल सिंधी की बस स्टैंड पर झूलेलाल शू व जनरल स्टोर के नाम से डेयरी बूथ व चाय की होटल है। बीती शनिवार की रात को लगभग 1 बजे वह दुकान बंद कर अजमेर रोड पर न्यू कृष्णानगर स्थित अपने घर चला गया था। सुबह 5 बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले एवं गल्ले में रखे 25 हजार रुपये गायब मिले। चोरी की वारदात का पता चलते ही सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा आसपास लगे लगभग 50 सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में 27 वर्षीय युवक रमेश साहू पुत्र गणेश साहू निवासी काजीपुरा, केकड़ी की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। इस पर पुलिस ने रमेश को पकड़कर पूछताछ की तो उसने दुकान के ताले तोड़कर चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदि है तथा उसने नशे की तलब पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की रकम बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

More Stories
शहरी निकाय चुनाव प्रक्रिया के चलते पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी की तिथियां आगे बढ़ाई गईं
एसीएस श्रेया गुहा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 और संपर्क पोर्टल की कार्यप्रणाली का किया सघन निरीक्षण
योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन