दौसा.
दौसा जिले से गुजर रहे एक्सप्रेस हाईवे पर हादसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। ताजा मामला सुबह 4:00 बजे का है, जब स्टेयरिंग फेल होने से बस एक्सप्रेस हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 13 यात्रियों के घायल होने की खबर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर रविवार सुबह किशनगढ़-अजमेर से दिल्ली जा रही एक निजी वीडियो कोच बस स्टेयरिंग फेल हो जाने से पलट गई, इससे बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना के बाद कोलवा थाने से जाप्ता मौके पर पहुंचा और तमाम घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। 13 घायलों के अलावा अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। बस पलटने से करीब आधे घंटे तक एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात बाधित भी रहा। बाद में बस को क्रेन द्वारा एक्सप्रेस हाईवे से हटाया गया।

More Stories
मोहन भागवत का हिंदू परिवारों से तीन बच्चों का आग्रह, बोले– खतरा नहीं है, पर जागरूक रहना ज़रूरी
चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म के प्रयास पर सख्त कार्रवाई, TTE निलंबित, आरोपी की तलाश में GRP
मायावती का बड़ा फैसला: यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, दिल्ली बंगला विवाद पर भी रखी बात