केकड़ी.
केकड़ी में सरवाड़ थाना क्षेत्र के जडाना ग्राम में शनिवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची सरवाड़ थाना पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को हुए एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में अपने खेतों की तरफ पैदल जा रहे एक 20 वर्षीय युवक को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जडाना निवासी नवल किशोर शर्मा पुत्र मुकेशचंद्र शर्मा पैदल किसी काम से अपने खेतों की तरफ जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी, जिस पर युवक के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एक निजी वाहन से सरवाड़ के राजकीय अस्पताल लेकर गए लेकिन उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर सरवाड़ थाने के हेड कांस्टेबल कजोड़ मीणा मय पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

More Stories
राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि
‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी
शिल्पग्राम में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया जानने उमड़ रहे लोग