,जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को प्रातः लोकसभा आम चुनाव 2024 के प्रथम चरण के तहत हो रहे मतदान के लिए सिद्वार्थ नगर के नवोदय महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मतदान केन्द्र पहुंचे। उन्होंने मतदान केन्द्र पर सपरिवार मतदान किया। इस मौके पर सीएम ने प्रदेशवासियों से मतदान करने की अपील की। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को वोट देने का अधिकार है। इसलिए प्रदेशवासियों को ज्यादा से ज्यादा मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए। सीएम ने एक बार फिर से राजस्थान की सभी 25 सीट जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की गठबंधन 400 के पार सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सीएम भजनलाल ने कहा कि राजस्थान में एक बार फिर से 25 सीटों पर जीतने की हैट्रिक लगेगी। वहीं हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने हाथोज बूथ पर वोट डाला।
कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने भी जयपुर के लक्ष्मीनारायणपुरा में वोट डाला। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वैशाली नगर बूथ पर अपना वोट डाला। बीकानेर में अर्जुनराम मेघवाल ने वोटिंग की, तो वहीं चूरू में देवेंद्र झाझड़िया ने भी वोट डाला। चूरू के ही शारदा विधायल में राजेंद्र राठौड़ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तो वहीं नागौर में ज्योति मिर्धा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राज्यपाल मिश्र ने किया मतदान
राज्यपाल कलराज मिश्र और राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना मतदान किया। राज्यपाल मतदान के लिए प्रात: 9.30 बजे सी स्कीम, सरदार पटेल मार्ग स्थित महात्मा गांधी राजकीय आवासीय विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां अपना मतदान किया। राज्यपाल मिश्र ने बाद में कहा कि मतदान भारत के हर पात्र नागरिक का संवैधानिक अधिकार ही नहीं कर्तव्य है। इसी से लोकतंत्र सशक्त होता है। उन्होंने संविधान की उद्देशिका के प्रारंभ "हम भारत के लोग" की चर्चा करते हुए कहा कि भारत का अर्थ ही हम सबसे है। लोकतंत्र में जनता और उसका मत ही प्रमुख है। उन्होंने स्वयं और दूसरों को प्रेरित कर मतदान के लिए जागरूक किए जाने का आह्वान किया। मिश्र ने कहा कि मतदान दिवस लोकतंत्र का पावन पर्व है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।

More Stories
NO PUC NO Fuel: 1 अक्टूबर से बिना वैध PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
योगी सरकार बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटी, एसएलडीसी के आधुनिकीकरण के निर्देश
यूपीआईटीएस में काशी के हुनर को मिलेगा ग्लोबल बाजार, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी बनारसी विरासत