सवाई माधोपुर.
राजस्थान के सवाई माधोपुर में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ऋषिकेश से लौट रहे एक परिवार की कार ट्रक में घुस गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल घटना की सूचना पर पुलिस मय जाब्ता पहुंची है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार आगे चल रही थी। तभी पीछे से आ रहा ट्रक बेकाबू होकर कार में घुस गया।
हादसे के बाद भी ट्रक चालक करीब एक किलोमीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक चालक की तलाश कर रही है। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों शव बुरी तरह चिपक गए। ऐसे में पुलिस को भी शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे का मंजर देख हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए।

More Stories
लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, लश्कर ए तैयबा के निशाने पर चांदनी चौक का मंदिर
मेरठ से दिल्ली सिर्फ 40 मिनट में, 160 की रफ्तार से दौड़ी रैपिड रेल; कल पीएम मोदी देंगे डबल सौगात
100 CCTV, 44 गवाह और 106 मोबाइल CDR: 18 दिन की जांच में ऐसे सुलझी साध्वी की मौत की गुत्थी