जयपुर.
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज जयपुर के jecc में होने जा रही है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के महासचिव दुष्यंत गौतम इस बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यसमिति की इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में 8000 से ज्यादा पदाधिकारियों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के इतिहास में अब तक की यह सबसे बड़ी बैठक मानी जा रही है।

More Stories
हर हर महादेव से गूंजे शिवालय, सावन के सोमवार पर आस्था का समुद्र
योगी सरकार का बड़ा कदम: करदाताओं को राहत, निकायों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
प्रयागराज में फर्जी डिग्री से वकालत का आरोप, 26 अधिवक्ताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा