बीकानेर.
शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसी के लिव इन पार्टनर ने मारपीट की है। घटना का पता चलने पर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ट्रोमा सेंटर पहुंचीं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला एक युवक के साथ काफी समय से लिव इन में रह रही थी।
रविवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर गुस्से में आकर महिला के पार्टनर ने उसके साथ लोहे की रॉड से मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला का रात को ही स्त्री रोग विशेषज्ञ से मेडिकल कराया गया है। महिला ने पर्चा बयान में अपने लिव इन पार्टनर सवाई सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मारपीट की घटना के बाद से आरोपी फरार है, फिलहाल पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला घायलावस्था में खुद ही पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंची। महिला ने जब चिकित्सकों को अपने साथ हुई मारपीट की घटना की आपबीती सुनाई तो चिकित्सकों ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाना को दी। इसके बाद जेएनवीसी एसएचओ सुरेन्द्र पचार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला और उसके पार्टनर' के बीच पहले भी एक-दो बार झगड़ा हो चुका है। इस बारे में भी महिला से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल महिला का पीबीएम अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

More Stories
पिया डांडिया ने US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का चुनाव जीतकर रचा इतिहास, जानें राजस्थान कनेक्शन
MCD में 2000 सफाई कर्मचारियों की कॉन्ट्रैक्ट भर्ती रद्द, कुछ घंटे बाद ही फैसला पलटा
जयपुर-असरवा एक्सप्रेस में बम की झूठी सूचना देने वाला यात्री हिरासत में, पहले भी दे चुका था धमकी