भरतपुर.
अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मथुरा बाईपास के पास तुहिया तिराहे पर खड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना अधिकारी हनुमान सहाय ने बताया कि 3 फरवरी को टोटपुर से तुहिया के बीच पुलिया के पास से शुभम सिंह 24 निवासी मुढौता थाना सेवर को चार देसी कट्टा और 1 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था।
इसके बारे में जब आरोपी से पूछताछ की तो, आरोपी ने बताया कि वह अवैध हथियार करतार सिंह निवासी रावजी का नगला थाना सेवर से खरीदकर लाया है। जिसके बाद करतार फरार था। पुलिस ने आरोपी के ऊपर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस करतार सिंह की तलाश कर रही थी। आज पुलिस को सूचना मिली कि करतार महिला के भेष में कहीं भागने की फिराक में है। तब पुलिस ने आरोपी को तुहिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
शिवा शर्मा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, मॉडल श्रद्धा पर प्रताड़ना के आरोप
समाज को बांटती है जाति की जड़ता, एक सूत्र में पिरोती है साझी आस्था और संस्कृति: मुख्यमंत्री
सीएम योगी मंगलवार को उज्ज्वला लाभार्थियों को देंगे दिवाली पर निःशुल्क सिलेंडर का उपहार