ब्यावर.
देर रात ब्यावर जिले में मूसलाधार बारिश के बाद मकरेड़ा तालाब की चादर चलने से पुरानी नदी में बहुत ज्यादा पानी आ गया। जिससे गोपालपुर गांव ब्यावर खास के पास लगभग 30 लोग नदी के टापू में फंस गए। देर रात चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में उपखंड अधिकारी गौरव बुढ़ानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ की टीम शामिल रही।
वृत्ताधिकारी राजेश कसाना, तहसीलदार लालाराम यादव, सीआई गंगाराम खावा, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम की सहायता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब 8 घंटे तक चले इस राहत और बचाव कार्य के बाद सभी ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के बाद प्रशासन का आभार जताया और प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए।

More Stories
पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित
कोसी में डेयरी कारोबार को मिलेगी नई उड़ान, ₹1.26 अरब के निवेश से लगेंगे दही-आइसक्रीम और मिल्क चिलिंग प्लांट
गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन कहां हैं? अरमान से पूछताछ में खुल सकते हैं अतीक गैंग के बड़े राज