सिरोही.
पिंडवाड़ा पुलिस ने उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मालेरा में एंबुलेंस में नौ कट्टों में ले जाया जा रहा 180 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। हालांकि इस मामले में आरोपी जंगलों में फरार हो गए। पकड़े गए डोडा पोस्त की कीमत 9 लाख रुपये बताई गई है। पिंडवाड़ा पुलिस थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी की अगुवाई में टीम ने मालेरा में नाकाबंदी की।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वहां से गुजर रही एंबुलेंस को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें 9 कट्टों में भरा डोडा पोस्त पाया गया। सबसे बड़ी बात ये है कि इस मामले में आरोपी पुलिस को चकमा देकर जंगलों में भागने में सफल हो गए। इसकी कीमत 9 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में पिंडवाड़ा पुलिस थाना के उपनिरीक्षक जगदीश सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, आईदान सिंह, मुकेश कुमार और अरूण कुमार सम्मिलित रहे।

More Stories
रामपुर का शानदार प्रदर्शन: IGRS रिपोर्ट में टॉप, योगी आदित्यनाथ के विकास मॉडल को मिली रफ्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में सेना के युद्ध स्मारक पर लेज़र, लाइट और साउंड शो का किया उद्घाटन
योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश, बिजली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए UPPCL की राज्यभर में कार्रवाई