पंजाब
पंजाब में ग्राम पंचायती चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आई है। बता दें कि गांवों में जिस दिन पंचायती चुनाव होते हैं उसी दिन शाम तक इनका नतीजा भी घोषित कर दिया जाता है। पंजाब में पंचायती चुनाव का आज ऐलान हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रैंस दौरान राज कमल चौधरी राज्य आयोग कमिशन ने पंचायती चुनाव का ऐलान कर दिया है।
पंजाब में त्योहारों व धान की कटाई को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायती चुनाव शैड्यूल तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर 2024 को पंचायती चुनाव होंगे, जिसके नोमिनेशन 27 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होगी और 7 अक्तूबर को नोमिनेशन वापस लिया जा सकता है। बता दें नोमिनेशन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का होगा। 15 अक्तूबर को चुनाव होंगे, इस दौरान पोलिंग का समय सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगा इसके बाद नतीजा घोषित होगा।
राज्य आयोग कमिशन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ग्राम पंचायत चुनाव बैलेट बाक्स के जरिए की करवाए जाएंगे, नोटा की तरफ से बैलेट पेपर ऑप्शन रखी गई है। बैलेट पेपर 2 तरह के होंगे, जिसमें सरपंचो के लिए गुलाबी (Pink) व पंचो के लिए सफेद (White)पेपर होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के सिंबल की लिस्ट जिले के डीसी को भेज दी गई है, सरपंचों व पंचों के लिए अलग-अलग सिंबल बनाए गए हैं। सरपंचो के लिए 38 सिंबल और पंचों के लिए 70 सिंबल होंगे। चुनावों में सरपंचों के लिए 40 हजार व पंचों के लिए 30 हजार खर्ते की लिमिट है। इसके साथ ही नॉमिनेशन के लिए 100 रुपए फीस व एसी/बीसी को 50 रुपए देनी होगी। सर्व सम्मति से सरपंच चुनने वाले गांव में कोड ऑफ कंडक्ट नहीं लगेगा। गौरतलब है कि ग्राम पंचायती चुनाव की सूची अलग होती है, पंजाब में 13,237 ग्राम पंचायतें 19110 पोलिंग बूथ बनेंगे, मतदाता 1 करोड़ 33 लाख 97 हजार 932 हैं।

More Stories
GST से भरा सरकारी खजाना, मार्च में 8.8% उछला, ₹2 लाख करोड़ के पार कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट का ‘गेटकीपर’ बना ईरान, अब समुद्र से गुजरने वाले जहाजों को देना होगा भारी टोल, दुनिया में मचा हड़कंप
दलाई लामा की अपील: मिडिल ईस्ट, रूस और यूक्रेन में संघर्ष खत्म हो