रायपुर
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चयनित रायपुर की सुश्री पूर्वा अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। श्री डेका ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा राजकीय गमछा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्री डेका ने कहा कि सुश्री पूर्वा अग्रवाल छत्तीसगढ़ की गौरव हैं। उनकी उपलब्धियों से राज्य के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर श्री मोहन अग्रवाल, डॉ. अनिता अग्रवाल, श्री आशुतोष सिंघल, श्री शुभम अग्रवाल एवं सुश्री अग्रवाल के अन्य परिजन भी उपस्थित थे।

More Stories
सरगुजा से अयोध्या तक आस्था का सफर, रामलला के दर्शन को 850 श्रद्धालु रवाना
एकलव्य विद्यालय के बच्चों संग डॉ वर्णिका ने मनाया प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन
17 सितंबर को रायपुर में होगा भव्य राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलनश्, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शिरकत