भोपाल
वेस्ट सेंट्रल रेलवे के भोपाल रेल मंडल ने जल गुणवत्ता सुधारने के लिए अहम कदम उठाया है। रेलवे परिसर और कालोनियों में स्थित पानी की टंकियों की अब मशीनों से नियमित सफाई कराई जाएगी। इस कार्य पर अगले दो वर्षों में करीब 34.60 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
आधुनिक मशीनों से होगी टंकियों की सफाई
इस योजना के तहत फिल्टर प्लांट, विभिन्न रेलवे स्टेशनों, ईस्ट और वेस्ट कालोनी, भोपाल व निशातपुरा कालोनी में बने ओवरहेड टैंक और भूमिगत जल टंकियों की सफाई आधुनिक मशीनों से की जाएगी। मशीनों की मदद से टंकियों में जमी गाद, कचरा और अन्य अशुद्धियों को हटाया जाएगा, जिससे पानी की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी।
दूषित पानी और बीमारियों से मिलेगी राहत
रेलवे अधिकारियों के अनुसार नियमित सफाई से पानी के दूषित होने की संभावना कम होगी और कर्मचारियों व रहवासियों को स्वच्छ पानी मिल सकेगा। हबीबगंज स्टेशन क्षेत्र में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी, जहां सभी जल भंडारण टंकियों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
जल आपूर्ति व्यवस्था होगी और मजबूत
रेलवे का मानना है कि इस पहल से जल जनित बीमारियों के खतरे में कमी आएगी। आधुनिक तकनीक के उपयोग से कम समय में अधिक प्रभावी और सुरक्षित तरीके से सफाई संभव होगी, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था और मजबूत बनेगी।

More Stories
गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर को मिला 300 धनुष तोप का ऑर्डर, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई थी इनकी ताकत
MP में शिक्षकों में नाराजगी: गर्मी की छुट्टियों में भी स्कूल जाना होगा, मई-जून में बोर्ड परीक्षाएं
एआई आधारित तकनीक से नागरिक सेवाएँ होंगी अधिक तेज, पारदर्शी एवं डेटा आधारित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव