नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अन्याय को मिटाने के लिए एक एक वोट को जरूरी बताते हुए कहा है कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो 15 अगस्त तक 30 लाख पदों पर भर्ती शुरु कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में न्याय नहीं हो रहा है। जल, जमीन और जंगल से आदिवासियों के हकों को छीना जा रहा है और सबके साथ अन्याय हो रहा है इसलिए न्याय के लिए हर एक वोट जरूरी है। श्री गांधी ने कहा 'अपने एक वोट की ताकत समझिए।
देश भर में हो रहे भयंकर भेदभाव और अन्याय को मिटाएगा – आपका एक वोट,15 अगस्त तक 30 लाख सरकारी पदों की भर्ती का काम शुरू करवाएगा – आपका एक वोट। एक जुलाई से गरीब महिलाओं के खाते में 8,500 रुपए हर माह खटाखट पहुंचाएगा – आपका एक वोट।'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मिला आपका एक वोट 'युवाओं को 1 लाख रुपए वर्ष की पहली नौकरी दिलवाएगा,आपको अधिकार देने वाले संविधान की रक्षा करेगा, अपनी सरकार चुनने का अधिकार सुरक्षित कर लोकतंत्र बचाएगा और वंचितों के हक़, भागीदारी तथा आरक्षण की रक्षा करने के साथ ही जल, जंगल, ज़मीन पर आदिवासियों का अधिकार क़ायम रखेगा। इन्डिया गठबंधन को मिला आपका हर वोट, मज़बूत लोकतंत्र और सशक्त नागरिक बनाएगा।'

More Stories
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी को हेमंत खंडेलवाल ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, MP में बयान पर सियासत तेज
फिरहाद हकीम का बड़ा बयान, बोले- शुभेंदु अधिकारी होते TMC के CM; ममता बनर्जी से क्यों जताई नाराजगी?
1 नवंबर की INDIA गठबंधन की रैली से पहले BJP की अहम बैठक, अमित शाह समेत बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना