नई दिल्ली
बांग्लादेश की राजधानी ढाका समेत विभिन्न शहरों में गाजा के समर्थन में विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई थी। पुलिस ने हिंसा के मामलों में 49 लोगों को गिरफ्तार किया है।
घटना के संबंध में अब तक 49 लोग गिरफ्तार
अंतरिम सरकार के प्रेस विभाग ने मंगलवार को एक बयान में कहा, 'इन घटनाओं के संबंध में अब तक 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दो मामले दर्ज किए गए हैं। आगे की जांच चल रही है और इन निंदनीय कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाया जाएगा।'
बांग्लादेश के विभिन्न शहरों में सोमवार को ये प्रदर्शन गाजा में फलस्तीनियों पर हो रहे क्रूर हमलों का विरोध करने के लिए एक वैश्विक अभियान के तहत किए गए थे। छात्रों ने कक्षाओं और परीक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था। प्रदर्शनों के आयोजकों ने लोगों से इजरायली सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया था।

More Stories
न्यूयॉर्क से इजरायल जा रही डेल्टा फ्लाइट में बम की सूचना, बेन गुरियन एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
दुनिया का सबसे बड़ा होटल कौन-सा? मलेशिया के इस होटल में हैं हजारों कमरे, निर्माण पर खर्च हुए ₹24,500 करोड़
यूक्रेन युद्ध में रूस को बड़ा नुकसान, पिछले महीने 28 हजार सैनिकों की मौत का NATO का दावा