रायबरेली
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को रायबरेली में राहुल गांधी के लिए प्रचार किया। प्रियंका गांधी भाई और रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के लिए मैदान में उतरीं हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि रायबरेली के लोगों के साथ उनकी पार्टी का 100 साल पुराना रिश्ता है जो अब एक नए युग में प्रवेश कर गया है और निर्वाचन क्षेत्र के लोग एक बार फिर इनके नेतृत्व के लिए तैयार हैं। प्रियंका गांधी ने अपना संबोधन सोनिया गांधी के बारे में बात करते हुए शुरू किया।
प्रियंका गांधी ने बछरावां में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी हमारे परिवार का रिश्ता रायबरेली से जानते हैं। मेरी माता जी 20 सालों से आपकी सांसद रहीं। वो आपके लिए कर पाईं वो किया। जब सरकार रही या नहीं रही हमने काम करवाया। आपके बीच हमारे बीच रिश्ता रहा हम आए, माता जी आईं लेकिन अब उनकी तबियत खराब रही तो माता जी दिल्ली से आपके लिए जानकारी लेती रहीं। अब मां ने भाई राहुल को आपके पास भेजा है। वो इस चुनाव में उम्मीदवार हैं। राहुल गांधी पीछे हटने वालों में नहीं हैं। राहुल ने 4000 किमी देश की यात्रा की है। आपकी समस्या समझने राहुल पैदल निकले थे। राहुल गांधी आपको न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। मैं भी यहीं रहूंगी।
प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूरी मशीनरी राहुल गांधी के खिलाफ झूठ फैलाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम जनता को गुमराह करने का काम किया है। मोदी जी के राज में महंगाई बढ़ी है। हमारी सरकार आएगी तो आशा वर्कर, मनरेगा आदि कर्मचारियों का मानदेय करेंगे दुगना करेंगे। भाजपा के लोग चुनाव के पहले 200 रूपये सिलेंडर का दाम कम करके दे लॉलीपॉप दे रहे हैं।
बता दें कि आज प्रियंका गांधी रायबरेली में 12 नुकड़सभाएं करेंगी। राहुल गांधी के लिए वोट अपील करते हुए प्रियंका गांधी आज बछरावां, थुलवासा के बाद महाराजगंज हलोर, भवानीगढ़, गूढ़ा, तिलेंडा, इचौली और सुदौली समेत कई अन्य जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगी।

More Stories
दिल्ली की 1511 कॉलोनियों में मालिकाना हक योजना धीमी, शुल्क घटाने पर DDA करेगा विचार
यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार एक्टिव, मंत्रियों को जनता तक योजनाएं पहुंचाने का निर्देश
दिल्ली में आज उतरेंगी 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2028 तक होगा पूरा ईवी परिवहन