रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं अपना पहला चुनाव

रायबरेली

प्रियंका गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ती हैं तो दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी की तरह इस सीट से वह अपना पहला चुनाव लड़ेंगी। साल 1967 में इंदिरा गांधी ने अपना पहला चुनाव और साल 2004 में सोनिया गांधी ने अपना पहला चुनाव यूपी की रायबरेली सीट से लड़ा था।

उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है, इस सीट पर कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ सकती हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने भी अब तक इस सीट पर किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। रायबरेली में इस समय वही हालात हैं जो साल 1967 में इंदिरा गांधी के लिए बने और 2004 में सोनिया गांधी के लिए बने थे।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रणनीतिकारों ने तैयारी शुरू कर दी है। ब्लॉक से लेकर गांव तक कार्यकर्ता और पदाधिकारी बैठक करने के साथ चौपाल लगा रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने भले ही प्रियंका गांधी के नाम को अभी फाइनल नहीं किया है, लेकिन उनके यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है।

बूथों पर पांच न्याय और 25 गारंटी की हो रही बात
कांग्रेस संगठन जिले के 1800 से ज्यादा बूथों पर अपनी ताकत लगा रही है। इसका कारण यह है कि भाजपा भी बूथ जीतने की रणनीति पर चल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता एक-एक मतदाता के नाम और उसके जातीय गणित का हिसाब रख रहे हैं। कांग्रेस के एजेंडे को बूथों पर प्रचारित भी किया जा रहा है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पांच न्याय और 25 गारंटी की बात की है और जिला कांग्रेस समिति इसी पर फोकस कर रही है।

भाजपा को भी कांग्रेस के पत्ते खुलने का इंतजार
प्रियंका गांधी का नाम जब से रायबरेली में चला है, तब से भाजपा भी कांग्रेस के उम्मीदवार का नाम सामने आने का इंतजार कर रही है। पार्टी के जानकार इस कारण किसी भी प्रत्याशी के नाम की चर्चा तक नहीं कर रहे हैं।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।