जयपुर,
स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री राजेश यादव ने बुधवार को निदेशालय के सभागार में ''स्वच्छ नगर समाचार'' मासिक न्यूज़ लेटर का विमोचन किया । इस अवसर पर श्री राजेश यादव ने कहा कि इस मासिक पत्रिका के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन शहरी में किये जा रहे है प्रयासों को प्रदर्शित किया जायेगा जैसे घरेलू एवं सामुदायिक कंपोस्टिंग, कचरे से उपयोगी वस्तुओं के निर्माण (वेस्ट टू वेल्थ) जैसे विषयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगरीय निकायों, स्वयं सहायता समूह और स्टार्टअप के अनुभव आदि के बारे में इस मासिक पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा जिस से आमजन को प्रेरणा मिले और वे मिशन मे अपनी सक्रिय भागीदारी देवे। उन्होंने बताया की मासिक न्यूज़ लेटर इ पत्र के रूप में स्वायत्त शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। इस दौरान स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशष्ट सचिव श्री इंद्रजीत सिंह, निदेशक स्वच्छ भारत मिशन(शहरी) श्रीमती श्वेता चौहान,मुख्य अभियंता (SBMU) श्री प्रदीप गर्ग सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
अलीगढ़ में अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी में डांसर के साथ दूल्हा फरार
UP सरकार का बड़ा कदम: सभी सरकारी दफ्तर तंबाकू मुक्त, स्कूलों में अनिवार्य होगा एंटी-टोबैको चैप्टर
Yogi Adityanath सरकार का बड़ा फैसला: 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ का फसल मुआवजा