प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान विश्व पटल पर भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को दी बधाई
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना (Officer of the Order of the Star of Ghana)" से सम्मानित किए जाने पर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व पटल पर फिर से मां भारती की जय-जयकार गूंज रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला यह सम्मान देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। यह सम्मान विश्व पटल पर भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत और घाना के संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए हैं।

More Stories
हिमाचल में खाई में गिरी गाड़ी, इंदौर के 11 बच्चे हादसे का शिकार; शिक्षक समेत 7 विद्यार्थी घायल
बिजली सब्सिडी बचानी है तो तुरंत कराएं e-KYC, भोपाल के एक लाख उपभोक्ताओं को कंपनी की चेतावनी
बलिदानी टीआई दिलीप पुरी के परिवार को सरकार का संबल, पत्नी को मिलेगी SI पद पर अनुकंपा नियुक्ति : CM यादव