भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव टीकमगढ़ जिले के लगभग 189 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 67.81 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जतारा एवं बड़ागांव धसान के सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण और 40.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खरगापुर सांदीपनि विद्यालय का भूमि पूजन शामिल है। इसके अतिरिक्त विभिन्न अधोसंरचनात्मक एवं जनहितकारी विकास कार्यों का भी लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे।

More Stories
DGP कैलाश मकवाना की रिटायरमेंट डेट पर विवाद, गृह विभाग ने कहा- बदलाव संभव नहीं
इंदौर में 23 अक्टूबर से सेमीकंडक्टर समिट, ₹6,200 करोड़ के निवेश पर नजर
MP Rajya Sabha Bypoll 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का ऐलान, EC ने जारी किया शेड्यूल