नई दिल्ली
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला का दर्शन करने के लिए बुधवार(01 मई 2024) शाम 4 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्पेशल विमान से अयोध्या पहुंचेगी। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे राम मंदिर के गेट नंबर 11 से प्रवेश करेगा। वह रामलला का दर्शन करने के बाद सरयू आरती में भी शामिल होंगी। द्रौपदी मुर्मू अयोध्या में लगभग 3 घंटे तक मौजूद रहेगी।
ट्रस्ट और प्रशासनिक अधिकारियों ने शुरू की तैयारी
देश की राष्ट्रपति के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। 1 मई को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शाम को 4 बजे विशेष विमान से पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से राम मंदिर परिसर पहुंचेंगी। वहां राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट उनका स्वागत करेगी। इसके बाद राष्ट्रपति रामलला के दरबार में पहुंचकर रामलला की आरती करेंगी। शाम 6 बजे अभिषेक कर सरयू की आरती में शामिल होने के बाद 7 बजे एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होगी।
1.5 करोड़ राम भक्त कर चुके दर्शन
बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 वर्षीय रामलला की दिव्या प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके बाद से दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। राम मंदिर के ट्रस्ट के अनुसार लगभग तीन महीने में ही डेढ़ करोड़ राम भक्त दर्शन करने आ चुके है। वहीं कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री भी रामलला के शरण में पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही विदेशी प्रवासी भारतीयों के आने का क्रम भी जारी है।

More Stories
देश में गैस रिफाइनरियां फुल कैपेसिटी पर, 18,700 टन कमर्शियल LPG सप्लाई से बढ़ी राहत
28 दिन वाला खेल! ‘मंथली प्लान’ के नाम पर साल में 13 बार रिचार्ज, संसद में उठा मुद्दा
ईरान युद्ध का असर भारत तक, हालात पर चर्चा के लिए सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक