रायपुर
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राजधानी के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किये। यहाँ उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, महापौर श्री एजाज ढेबर, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त श्री एमके राउत, मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के सदस्यगण एवम प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

More Stories
डिंडौरी में हिट एंड रन से एक की मौत, चार गंभीर; गुस्साई भीड़ ने कार फूंकी
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों को दी शुभकामनाएं