लखनऊ
उत्तर प्रदेश के वर्तमान पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार इसी महीने की 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे है। उनके कार्यकाल विस्तार की फिलहाल संभावना नहीं है। इसलिए नए डीजीपी की नियुक्ति जल्द होने की संभावना है। यूपी के डीजीपी बनने के रेस में कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम सामने आ रहे है। जिन पर अंतिम मुहर सरकार ही लगाएगी।
कौन कौन है रेस में
इस लिस्ट में सबसे से पहला नाम वरिष्ठ IPS अधिकारी राजीव कृष्ण का सामने आ रहा है। राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी है। वर्तमान में उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष और विजिलेंस के निदेशक, उनकी सेवानिवृत्ति में अभी चार वर्ष शेष है। दूसरे नंबर पर दलजीत सिंह चौधरी का नाम सामने आ रहा है। वर्तमान में वो बीएसएफ के डीजी है। उनकी सेवानिवृत्ति में छह माह से अधिक का समय बाकी है। दलजीत चौधरी पुलिस उप महानिदेशक कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश भी रह चुके है।
तीसरे नंबर पर आलोक शर्मा का नाम है। वर्तमान समय में वो एसपीजी की कमान संभाल रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति में छह माह से अधिक का समय बचा हुआ है। इसके अलावा एमके बसाल 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी वरिष्ठता सूची में शामिल है। तिलोत्तमा वर्मा डीजी प्रशिक्षण है। यदि राज्य सरकार उनको मौका देती है, तो वह प्रदेश की पहली महिला आईपीएस डीजीपी बनेंगी। तिलोत्तमा लंबे समय तक सीबीआई में तैनात रह चुकी हैं।
इनके नाम की भी चर्चा
इस सूची में आदित्य मिश्रा,संदीप तालुके और रेणुका मिश्रा का भी नाम शामिल हैं। अब देखने वाली वाली दिलचस्प बात यह है कि सभी अधिकारी अपने अपने कार्यदक्षता को सिद्ध कर चुके है। ऐसे में किस अधिकारी पर योगी सरकार मेहरबान होती है ये देखने वाली बात होगी।

More Stories
नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री आवास के पास मस्जिद हटाने के आदेश पर भड़के ओवैसी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी
संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता: सीएम योगी