नई दिल्ली
औरंगजेब को लेकर देश में सियासी संग्राम चल रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदू संस्थानों ने संभाजीनगर में मौजूद मुगल शासक औरंगजेब के मकबरे को तोड़ने की चेतावनी दी है। वहीं, भाजपा विधायक टी राजा ने कहा कि औरंगजेब की कब्र को तोड़ना ही उनका संकल्प है। इसी बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस चीफ हर्षवर्धन सपकाल ने सीएम देवेंद्र फडणवीस की तुलना औरंगजेब से कर दी।
देवेंद्र फडणवीस भी औरंगजेब की तरह क्रूर: कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि औरंगजेब एक बेहद क्रूर मुगल शासक था। वह सत्ता के लिए धर्म का इस्तेमाल करता था। आज देवेंद्र फडणवीस भी उसी तरह क्रूर हैं और धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।
महिमामंडन की अनुमति नहीं: सीएम फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार छत्रपति संभाजी नगर में औरंगजेब की कब्र की रक्षा करेगी, लेकिन मुगल राजा के महिमामंडन की अनुमति देगी, जबकि कट्टरपंथी संगठनों द्वारा कब्र को हटाने के लिए बार-बार आह्वान और विरोध किया जा रहा है। विधानसभा में सीएम फडणवीस ने कहा कि हम औरंगजेब की कब्र की रक्षा करेंगे, लेकिन उसकी या उस स्थान की महिमामंडन की अनुमति नहीं देंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर का महिमामंडन किया जाएगा, न कि औरंगजेब की कब्र का।
औरंगजेब की तारीफ करने वालों की खैर नहीं: सीएम फडणवीस
वहीं, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आज भिवंडी के शिवक्षेत्र मराडे पाडा में छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर (शक्तिपीठ) का लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस देश में अगर कोई औरंगजेब की कब्र को लेकर महिमा मंडन करने की कोशिश करेगा, तो उसे फाड़ कर रख देंगे। सीएम फडणवीस ने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के कारण ही हम इस देश में अपने इष्ट देवताओं के मंदिरों के दर्शन कर पाए. उन्होंने देश और धर्म के लिए लड़कर स्वराज्य की स्थापना की।
मकबरे की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात
हिंदू संगठनों ने चेतावनी के बाद मकबरे की सुरक्षा के मद्देनजर शहर में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।पुलिस को आशंका है कि अगर भीड़ औरंगजेब की मकबरे तक पहुंच गई तो हालात बिगड़ सकते हैं। बता दें कि पुलिस-प्रशासन ने मकबरे के लिए सीधी एंट्री पर रोक लगाई दी गई है। अगले आदेश तक मकबरे में सीधे प्रवेश पर रोक है। बता दें कि ये मकबरा संभाजीनगर शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर खुलताबाद में स्थित है।
अबू आजमी ने की थी औरंगजेब की तारीफ
कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के कुछ दिनों पहले औरंगजेब को एक कुशल शासक बताया था। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब ने मंदिर के साथ-साथ मस्जिद भी तुड़वाए थे। सपा नेता के बयान पर सियासी हंगामा खड़ा हो गया था। मामले ने जब तूल पकड़ा तो अबू आजमी ने अपने बयान को वापस ले लिया।

More Stories
Himachal Rain: मॉनसून का कहर, 9 लोगों की मौत, 49 सड़कें बंद; बारिश-भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित
हैदराबाद होटल में युवती की संदिग्ध मौत, फारूक के साथ गई थी; पुलिस मामले की जांच में जुटी
EPFO के बड़े नियम लागू, ₹1800 PF कंट्रीब्यूशन से जुड़े बदलाव; 8 करोड़ सदस्यों पर पड़ेगा असर