रायपुर
सूबे में राजनीतिक परिदृश्य बदलने के साथ ही त्यागपत्र और शासकीय आवास खाली करने का दौर शुरू हो गया। एक ओर जहां महाधिवक्ता सतीश वर्मा ने जहां त्यागपत्र दिया तो दूसरी संविदा में प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त डॉ आलोक शुक्ला व रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस्तीफा देने के बाद रात ही महाधिवक्ता सतीश वर्मा ने भी राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया है। इससे पहले भूपेश बघेल सरकार में संविदा में नियुक्त प्रमुख सचिव पद पर डॉ आलोक शुक्ला ने देवेंद्र नगर आॅफीसर कॉलोनी में मिले अपने बंगले को खाली कर दिया और टेमरी स्थित अपने निजी आवास पर रहने चले गये। डा शुक्ला ने संविदा में नियुक्ति पत्र को के साथअपना त्यागपत्र मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन के पास प्रेषित कर दिया।
इसके अलावा आरडीए डायरेक्टर राजेन्द्र बंजारे ने अपने पद से दिया इस्तीफा। यहां अध्यक्ष समेत पांच संचालक हैं। इनमें सुभाष धुप्पड़ अध्यक्ष, सूर्यमणि मिश्रा, शिव सिंह ठाकुर, ममता राय समेत छह अन्य शामिल है। बंजारे ने अपना इस्तीफा सीईओ को भेजा है।

More Stories
रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
सिटीजन को कस्टमर भी माने, प्राथमिकता एवं जवाबदेही से करें व्यवहार – सोनमणि बोरा
सहायक शिक्षक भर्ती विज्ञापन में दिव्यांगता की श्रेणी के निर्धारण के संबंध में संशोधित अधिसूचना