इंदौर
भंवरकुआं पुलिस ने 19 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर उसके दोस्त अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज किया है।आरोपित छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। वह सगाई तोड़ने की धमकी दे रहा था। पुलिस के मुताबिक छात्रा विष्णुपुरी कालोनी स्थित गर्ल्स होस्टल में रहती है। मूलत:भीलगांव कसरावद निवासी अभिषेक से दो वर्ष से दोस्ती है। अभिषेक पहले भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रहता था। गांव जाने के बाद उससे बातचीत बंद कर दी। आरोपित अब काॅल कर सगाई तुड़वाने की धमकी दे रहा है।
चोइथराम सब्जी मंडी के पास रहने वाले छोटू पंवार पर उसके साले रोहित निवासी वासनोद(उज्जैन) ने हमला कर डाला। रोहित ने लोहे के सरिए से पीट पीटकर छोटू को अधमरा कर डाला। पुलिस के मुताबिक छोटू का पत्नी अंजली से विवाद हुआ था। रोहित बीच में बोला और छोटू की पिटाई कर डाली। बीच में उसके पिता नारायण पंवार आए तो उनकी भी पिटाई कर दी।

More Stories
बड़ी सरकारी भर्ती 2026: 1500+ पदों पर सीधी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू—योग्यता और सैलरी की पूरी जानकारी
नहाती नाबालिग छात्रा का VIDEO बनाने वाला पटवारी गिरफ्तार, बाथरूम की जाली से की थी रिकॉर्डिंग
जिला कांग्रेस ने मनाई सिवनी , भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि