सहारनपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को सहारनपुर दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी का विमान सरसावा एयरफोर्स के रनवे पर उतरेगा. प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर SPG ने मोर्चा संभाल लिया है. पीएम मोदी यमुनानगर के प्रस्तावित कार्यक्रम में जाएंगे. हरियाणा के यमुनानगर में सुपर क्रिटिकल थर्मल यूनिट स्थापित की जाएगी. सरसावा में प्रधानमंत्री मोदी करीब 20 मिनट रहेंगे. जानकारी के मुताबिक पीएम दोपहर 12 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
कैल गांव में होने वाली पीएम मोदी की रैली से तीन दिन पहले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने मोर्चा संभाल लिया है. एसपीजी के डीआईजी के नेतृत्व में शुक्रवार के 20 कमांडो कैल पहुंचे. वहां डीआईजी, डीसी यमुनानगर पार्थ गुप्ता, एसपी यमुनानगर राजीव देसवाल समेत अन्य अधिकारियों और एसपीजी कमांडो के साथ बैठक हुई.
बता दें कि प्रधानमंत्री के रूट वाले मार्ग पर दोनों तरफ 200 मीटर की परिधि में वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा. वहीं इस रूट के 200 मीटर की परिधि में हथियार लाठी, डंडा, लोहे की रोड, तलवार, चाकू या अन्य किसी प्रकार का हथियार ले जाने पर पाबंदी रहेगी. कार्यक्रम या रूट के दोनों तरफ 500 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का प्रदर्शन या धरना लगाने पर प्रतिबंध रहेगा.

More Stories
यूपी की महिलाओं को हर महीने ₹4,000 और कमीशन कमाने का मौका, जानें बीसी सखी योजना की पात्रता
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
सपा सरकार में 6 साल के रोस्टर पर निर्भर थी खतौनी, योगी सरकार में 99.86 प्रतिशत रियल टाइम व्यवस्था पूरी