ग्रेटर नोएडा
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भी बुधवार को भारी बारिश के कारण रद्द हो गया। पहले दो दिन भी गीली आउटफील्ड के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। मौसम को देखते हुए मैच अधिकारियों ने बुधवार का खेल रद्द करने में देर नहीं लगाई।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे दिन का खेल भारी बारिश के कारण रद्द हो गया है। आसमान साफ होने पर मैच कल होगा और 98 ओवर फेंके जायेंगे।’’

More Stories
भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे के बाद ICC का एक्शन, टीम इंडिया पर 20% तो कैरेबियाई टीम पर 10% जुर्माना
प्रज्ञान ओझा कौन हैं? रोहित की कप्तानी में खेले, सचिन के आखिरी टेस्ट के बने हीरो, अब चीफ सिलेक्टर
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर की अगुवाई में उतरेंगे IPL सितारे