कोंडागांव
कोंडागाँव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के बोरगांव के पास शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पुल से जा टकराई , इस हादसे में एक महिला, एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि कार में सवार 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी केसकाल ने बताया कि बैंगलोर के वरतुर में रहने वाली फैमली प्रयागराज जाने के लिए निकली थी, शनिवार की सुबह जैसे ही केशकाल के आगे बोरगांव के पास वाहन पहुँची की कार चला रहे चालक रवि तेजा का नियंत्रण बिगड़ गया और सड़क किनारे पुल से जा टकराई, इस हादसे में कार में सवार महिला श्रीमती गीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को इलाज के लिए ले जाने के दौरान संतोष रेड्डी ने भी दम तोड़ दिया, वही वाहन चालक रवि तेजा, एस सुषमा, एस साहो के अलावा 10 वर्षीय विशाल रेड्डी भी घायल हो गया, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दिया गया है, जिसके बाद परिवार के लोग केशकाल आने निकल गए है।

More Stories
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित
श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उद्योगों की जिम्मेदारी: संभागायुक्त