झांसी
रविवार सुबह करीब 6 बजे सुकुवां ढुकुवां बांध से पिकनिक मनाने गए युवक धर्मेंद्र अहिरवार का पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बबीना के आंबेडकर नगर निवासी धर्मेंद्र अहिरवार (28) पुत्र प्रीतम शनिवार शाम अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए सुकुवां ढुकुवां बांध गया था। उसके साथ गए दिलीप कुशवाहा पुत्र काली दीन एवं सोनू अहिरवार बाहर नहा रहे थे जबकि धर्मेंद्र बांध की ओर चला गया। कुछ देर बाद धर्मेंद्र ओझल हो गया।
वहां मौजूद लोगों ने महिलाओं के दुपट्टों के सहारे उसे निकालने की कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बबीना पुलिस शनिवार शाम से ही उसे तलाश रही थी। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे का कहना है कि धर्मेंद्र का शव रविवार सुबह करीब छह जामुन के पेड़ के पास फंसा मिला।

More Stories
यूपी की महिलाओं को हर महीने ₹4,000 और कमीशन कमाने का मौका, जानें बीसी सखी योजना की पात्रता
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
सपा सरकार में 6 साल के रोस्टर पर निर्भर थी खतौनी, योगी सरकार में 99.86 प्रतिशत रियल टाइम व्यवस्था पूरी