नई दिल्ली
देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 1.14 डॉलर यानी 1.45 फीसदी की उछाल के साथ 79.77 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 1.19 डॉलर यानी 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ 75.92 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

More Stories
चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, ₹4,000 टूटकर ₹1.85 लाख पर पहुंची, सोना भी सस्ता
Alphabet के शेयरों में भारी गिरावट, 5 मिनट में 48 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू साफ!
शेयर बाजार में हाहाकार! हरे निशान पर खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट