कोयंबटूर
तमिलनाडु के कोयंबटूर में बेहोश हालत में अपार्टमेंट में मिली महिला को परिवार तुरंत अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.महिला कथिततौर पर कुछ समय से ऑनलाइन ट्रोलिंग और लोगों के तानो से परेशान थी.
क्या है ट्रोलिंग का मामला?
दरअसल, बीते महीने 29 अप्रैल को चेन्नई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इसमें एक बच्ची चौथी मंजिल की बालकनी से फिसल गई थी. जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे बचाने के लिए काफी मशक्कत की.कई पड़ोसी बेडशीट पकड़कर जमीन पर गिरने की स्थिति में बच्ची को कैच करने के लिए खड़े दिखे.बाद में खिड़की से चढ़कर उसे बचाया गया. अब बच्ची तो बच गई लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
इस पूरी घटना के बाद बच्ची की मां राम्या को लापरवाह बताकर ऑनलाइन ट्रोल किया गया. वीडियो पर लोगों ने पड़ोसियों की तारीफ करते हुए बच्ची के माता-पिता को जमकर कोसा. लोगों ने कहा कि- 'कैसी लापरवाह मां हो? बच्चे को नहीं संभाल सकती. तुम्हारी गलती से उसकी जान चली जाती.' हालांकि, पड़ोसियों का कहना है कि राम्या बच्ची की अच्छी देखभाल करती थी और बच्चे का गिरना केवल एक दुर्घटना थी.
घटना के बाद, राम्या अपने बच्ची को करमादाई स्थित अपने माता-पिता के घर ले गई थी. लेकिन बीते रविवार को राम्या घर में बेहोश पाई गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. घटना के समय महिला बच्ची के साथ घर में अकेली थी. करमादाई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

More Stories
8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले
1 नवंबर से बदल गए LPG, GST और म्यूचुअल फंड के नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
1 नवंबर से बदल जाएगा कॉलिंग का तरीका, 4G-5G यूजर्स को मिलेगी नई सुविधा