बिलासपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जयरामनगर-गतौरा स्टेशनों के मध्य किमी 706/22-24 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 361 (परसदा फाटक) को 19 जून को रात 10 बजे से 20 जून सुबह 8 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किमी 703/28-704/02 जयरामनगर यार्ड पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 360 (जयरामनगर फाटक) से उपलब्ध है।

More Stories
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 1.58 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर क्षेत्र में 259.68 लाख रू. के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
13.6 किमी की 3 नई सड़कें बनने से गांवों का शहर से संपर्क होगा मजबूत