मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। परिणीति ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के बाद काम शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए जानकारी दी है कि वह अपनी आगामी प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं। परिणीति ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, नई फिल्म, नए बाल… तैयारी शुरू। परिणीति अंतिम बार 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आयी थी। इस फिल्म में परिणीति ने दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया था।

More Stories
दुबई में एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी पर हमला: सड़क पर रोते हुए बोलीं—मेरा पीछा किया जा रहा है, पुलिस मदद नहीं कर रही
‘राहु केतु’ OTT रिलीज: वरुण शर्मा-पुलकित सम्राट की कॉमेडी अब घर बैठे देखें, जानें कहां स्ट्रीम हो रही फिल्म
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर 71 साल के हुए, फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएँ