इस्लामाबाद/पुलवामा.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत द्वारा भारी शुल्क लगाए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा भारी शुल्क लगाए जाने के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध 2019 से निलंबित हैं। शनिवार को नेशनल असेंबली को सौंपे गए एक लिखित पत्र में इशाक डार ने कहा, "पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला किया, कश्मीर बस सेवा और सीमापार व्यापार को भी निलंबित कर दिया।"
बता दें कि डार पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री भी हैं। डार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सांसद शर्मिला फारुकी के उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने पड़ोसी देशों, विशेषकर भारत के साथ पाकिस्तान के संबंधों में आने वाली व्यापारिक चुनौतियों के बारे जानकारी मांगी थी। मार्च में लंदन में डार ने भारत के साथ व्यापारिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए पाकिस्तान के व्यापारिक समुदाय की उत्सुकता पर प्रकाश डाला था। हालांकि, बाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि भारत के साथ व्यापार संबंधों को फिर से शुरू करने की उनकी कोई योजना नहीं है।

More Stories
OpenAI के दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारी, 13 गिरफ्तार; अमेरिका-यूरोप में क्यों बढ़ रहा AI का विरोध?
ईरान के डर से बदला ट्रंप का विमान? खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई तुर्की से लौटने की पूरी कहानी
बलूचिस्तान में बढ़ा तनाव! BLA के हमलों से पाकिस्तानी सेना पर दबाव, मुखबिरों को निशाना बनाने का दावा