रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का बजट 2023-24 में छत्तीसगढ़ के होमगार्ड के जवानों की रैंक अनुसार विधानसभा में मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्रालय द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। होमगार्ड के मानदेय में रैंक के अनुसार न्यूनतम राशि 6 हजार 300 रूपए से अधिकतम 6 हजार 420 रूपए प्रतिमाह की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 1 अप्रेल 2023 से मिलने वाले मानदेय पर लागू होगी।
होमगार्ड विभाग में सेवा देने वाले सैनिकों का मानदेय पहले 13 हजार 200 प्रतिमाह था जिसमें 6 हजार 300 की वृद्धि के साथ 19 हजार 500 की राशि मिलेगी। इसी तरह से लान्स नायक के मानदेय 13 हजार 350 रूपए में 6 हजार 315 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 665 रूपए, नायक के मानदेय 13 हजार 500 में 6 हजार 330 रूपए वृद्धि के साथ 19 हजार 830 रूपए , हवलदार के मानदेय 13 हजार 650 रूपए में 6 हजार 345 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 995 रूपए , कंपनी हवलदार मेजर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में 6 हजार 360 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 160 रूपए , कंपनी क्वाटर मास्टर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में 6 हजार 375 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 175 रूपए, स्वयंसेवी प्लाटून कमाण्डर के मानदेय 14 हजार 250 रूपए में 6 हजार 390 रुपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 640 रूपए ,स्वयंसेवी कंपनी कमांडर के मानदेय 14 हजार 700 रूपए में 6 हजार 420 रूपए की वृद्धि के साथ 21 हजार 120 रूपए की राशि प्रतिमाह मिलेगी ।

More Stories
डिंडौरी में हिट एंड रन से एक की मौत, चार गंभीर; गुस्साई भीड़ ने कार फूंकी
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों को दी शुभकामनाएं