भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बढ़िया अवसर है. इसके लिए एनएचएआई ने हेड-टेक्निकल और हेड-टोल ऑपरेशन के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. जिस किसी भी उम्मीदवार के पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वे एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
एनएचएआई के इस भर्ती के माध्यम से टेक्निकल पदों पर बहाली की जाने वाली है. जो कोई भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे 5 नवंबर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी यहां नौकरी पाने का मन बना रहे हैं, तो नीचे दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.
एनएचएआई में नौकरी पाने की आवश्यक योग्यता
एनएचएआई भर्ती 2024 के लिए जो कोई भी आवेदन करने की सोच रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से रेगुलर सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए.
एनएचएआई में नौकरी पाने की क्या है आयुसीमा
जो कोई भी उम्मीदवार एनएचएआई भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, उनकी अधिकतम आयुसीमा 55 वर्ष होनी चाहिए. तभी वे आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे.
एनएचएआई में चयन होने पर मिलेगी सैलरी
एनएचएआई भर्ती 2024 के लिए चुने गए उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर 2900000 रुपये (लगभग) का वर्षिक पारिश्रमिक और आधिकारिक वाहन दिया जाएगा.
एनएचएआई में ऐसे होगा सेलेक्शन
एनएचएआई भर्ती 2024 की आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करने के लिए समिति इंटरव्यू का आयोजन करेगा. इंटरव्यू में परफॉर्मेंस के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
अन्य जानकारी
एनएचएआई भर्ती 2024 की आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिखाए गए अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनएचएआई की आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ संलग्न आवेदन फॉर्म भरकर और इसे ईमेल आईडी – (hr.nhipmpl@nhai.org) पर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्व-सत्यापित प्रतियों और अपडेट किए गए सीवी के साथ जमा करके आवेदन कर सकते हैं.

More Stories
जादवपुर यूनिवर्सिटी में BTech की 182 सीटें खाली, जनरल कैटेगरी के लिए 12,000 रैंक तक काउंसलिंग का मौका
RRB Station Master भर्ती 2026: 1,215 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगी ₹35,400 शुरुआती सैलरी
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स को भी मौका और ₹92,000 तक सैलरी