लखनऊ
सत्र 2024-25 के लिए राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गए हैं। यह आवेदन आईटीआई में नियमित चलने वाले कोर्स तथा टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से संचालित 149 राजकीय संस्थानों में 11 दीर्घकालीन व्यवसायों के प्रशिक्षण सत्र के लिए किया जा सकता है, जो अगस्त 2024 से प्रारंभ होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी एससीवीटी की वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें आईटीआई के रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये युवाओं के पास विभिन्न कोर्सेस में हुनरमंद होने का अवसर है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में की गई प्रविष्टियों में किसी भी प्रकार की त्रुटियों के संशोधन हेतु अभ्यर्थियों को दो दिन (48 घंटे) का समय दिया जाएगा। प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी विवरणी को पूर्ण रूप से या आवश्यकता अनुसार किसी भी भाग को प्रिंट कर सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 04 अगस्त 2024 की रात्रि 12 बजे तक है।
पंजीकरण शुल्क
– सामान्य और पिछड़ा वर्ग: 250 रुपये
– अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति: 150 रुपये
यहां संपर्क कर लें सहायता
ऑनलाइन आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी इन संपर्क सूत्रों का उपयोग कर सकते हैं:-
– हेल्प डेस्क नम्बर: 0522-4150500, 7897992063
– दूरभाष:0522-2336115
– वाट्सअप:9628372929
– ई-मेल: help@admissionscvtup.in

More Stories
BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल
अग्निवीरों को बड़ी राहत, 75% जवानों की 2 साल बढ़ेगी सेवा; स्थायी सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका
BPSC TRE-4 ने तोड़ा AEDO का रिकॉर्ड, 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने शिक्षक भर्ती के लिए किया आवेदन