मोगा
गलत तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ मोगा ने असले सहित एक युवक को काबू किया है। इस संबंध में सी.आई.ए. स्टाफ मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार वरिन्द्र कुमार पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए देर सायं गांव भिंडरकलां के पास जा रहे थे तो उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने पर आरोपी गुरसिमरन सिंह उर्फ सिम्मू निवासी धर्मकोट को काबू करके उसके पास से एक 32 बोर पिस्टल समेत मैगजीन तथा एक कारतूस बरामद किया गया।
उसके खिलाफ थाना धर्मकोट में असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसे पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। जांच अधिकारी सहायक थानेदार वरिन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उक्त पिस्टल वह किस व्यक्ति से लेकर आया था और इसका क्या मकसद था।

More Stories
दुबई में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी: नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह
₹5,083 करोड़ की डिफेंस महाडील! कोस्ट गार्ड को मिलेंगे स्वदेशी हेलीकॉप्टर, रूस से आएंगी घातक मिसाइलें
मुंबई-दुबई फ्लाइट को मिला मिसाइल अलर्ट, मची अफरा-तफरी; तुरंत उठाया गया बड़ा कदम