भोपाल
अयोध्य स्थित राम मंदिर में रालला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. 22 जनवरी को होने वाले इस समारोह के लिए पूरे देश में उत्साह का माहौल है. माहौल को राममय बनाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित भारतीय जनता पार्टी प्रयासरत हैं. एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित अन्य मंत्री, सांसद, विधायकों ने मंदिरों में साफ सफाई का अभियान चलाया है. अब इस अभियान में प्रदेश की पुलिस भी जुड़ने जा रही है.
इसके तहत आज गुरुवार (18 जनवरी) को प्रदेश के सभी थानों और चौकियों में साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा. थानों में साफ सफाई अभियान चलाए जाने को लेकर बाकायदा पुलिस मुख्यालय से निर्देश जारी किए गए हैं. इन निर्देर्शों में स्पष्ट किया गया है कि अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोक को देखते हुए आज 18 जनवरी को प्रदेश के सभी थानों और चौकियों में साफ सफाई की जाए. साफ सफाई के इस अभियान में पुलिस के बड़े अफसर शामिल रहेंगे.
सुबह 9.30 बजे चलेगा सफाई अभियान
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना) विवेक शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश में बताया कि आज 18 जनवरी को सुबह 9.30 बजे प्रदेश की सभी पुलिस इकाईयों में एक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा. जिसमें सभी कार्यालय भवनों, थानों, चौकियों, पुलिस लाईनों, कंपनी, बटालियन मुख्यालयों की साफ सफाई कराई जाएगी. सफाई अभियान में जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, सेनानी, जिले, इकाईयों के सभी राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना, चौकी प्रभारी और कंपनी प्रभारी शामिल रहेंगे. इस अभियान के दौरान कार्यालयों में फाईलों, रिकार्ड और थानों के मालखानों में मुद्देमाल, शासकीय संपत्ति का व्यवस्थित रूप से रखा जाना है. इसके अलावा आवासीय परिसर, इकाई, थाने, कंपनी, बटालियन की मेस और अस्पताल में भी विशेष रूप से सफाई कराई जाए.

More Stories
भिंड में दिल दहला देने वाली वारदात, नशे में बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या की
MP में 500 से अधिक विद्यार्थियों वाले संस्थानों में बनेंगी एंटी-ड्रग समितियां
MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश, आंधी और ठंड का ट्रिपल अटैक, चक्रवाती सिस्टम से अलर्ट