भोपाल
भोपाल के अवधपुरी में ऋषिपुरम तिराहे के साथ अब सेमरा साईंराम कॉलोनी में भी शराब दुकान खुलने का विरोध तेज हो गया है। यहां बुधवार सुबह 11 बजे से सुंदरकांड का पाठ शुरू हो गया। ताकि, दुकान दूसरी जगह शिफ्ट हो सके।
रहवासियों का कहना है कि अभी जिस जगह दुकान है, वहां स्कूल-धार्मिक स्थल के साथ रहवासी इलाका भी है। ऐसे में हर रोज रहवासी परेशान हो रहे हैं। इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए।
कलाली बंद कराने के लिए स्कूल बच्चे और महिलाएं भी मैदान में उतर गई हैं। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर इलाके में रैली भी निकाली और दुकान के सामने ही प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे जीतू मलोठिया ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित सांई राम कॉलोनी सेमरा गेट मुख्य मार्ग पर शराब दुकान है। यह धार्मिक स्थल और स्कूल के नजदीक है। इस दुकान के सभी दस्तावेज चांदबड़ के नाम से हैं। बावजूद इसके यह सांई राम कॉलोनी में है। इन दुकानों से विजय नगर, सांई राम कॉलोनी, बाबू कॉलोनी, लक्ष्मीपुरी, सेमरा के हजारों लोग हर रोज परेशान हैं। इसलिए दुकान को अन्य जगह पर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।

More Stories
उत्तर-पश्चिमी हवाओं से इंदौर में बढ़ी ठंड, 10 साल में सबसे कम रहा तापमान
डॉ. मोहन भागवत आज महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों से करेंगे संवाद, दो सत्रों में देंगे मार्गदर्शन
उज्जयिनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में आज खास सत्र, फिल्म समीक्षा से OTT और अभिनय तक होगी चर्चा