भोपाल
मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र जमा होने लगेंगे। इस चरण में भोपाल, विदिशा, राजगढ़ समेत नौ सीटें हैं।
दूसरे चरण के चुनाव में शामिल बैतूल सीट से बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का निधन होने के कारण अब इसे तीसरे चरण में शामिल किया गया है। यहां केवल बसपा के उम्मीदवार को नामांकन पत्र जमा करने का मौका मिलेगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि तीसरे चरण में भोपाल, विदिशा, राजगढ़, बैतूल, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना और सागर लोकसभा सीट हैं। यहां 19 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा होंगे।
इनकी जांच 20 अप्रैल को होगी और अभ्यर्थी 22 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। बैतूल में बसपा के अलावा किसी अन्य को नामांकन पत्र जमा करने की अनुमति नहीं होगी। सभी सीटों के लिए मतदान सात मई को होगा।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन