बाबा साहेब के अस्थिकलश का स्थानांतरण नहीं
लखनऊ
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थिकलश को कहीं स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। यह जानकारी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति ने दी।
इस संबंध में मीडिया में जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए अमरनाथ प्रजापति ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि लखनऊ में विधानसभा मार्ग स्थित आंबेडकर महासभा में माई साहेब डॉ. सविता आंबेडकर द्वारा स्थापित इस अस्थिकलश को कहीं अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। महासभा परिसर में स्थापित बाबा साहेब का अस्थिकलश यथावत रहेगा।

More Stories
Monsoon Alert: अगले 48 घंटे में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान के साथ बदलेगा मौसम
युवाओं के कौशल विकास को मिलेगा नया विस्तार, प्रदेश में 800 से अधिक ट्रेनिंग पार्टनर्स जुड़े
₹12 हजार सैलरी वाला लवकुश अयोध्या के VIP इलाके में बनवा रहा आलीशान घर, सामने आईं तस्वीरें