जयपुर.
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज दोपहर जयपुर में सीए सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे होटल क्लार्क्स आमेर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। यहीं पर वे एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी भी आज भाजपा के प्रचार के लिए राजस्थान आ रहे हैं। वे यहां सीकर लोकसभा क्षेत्र में चौमू बस स्टैंड पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद वे जयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह की सभा को संबोधित करने जयपुर पहुंचेंगे। यहां आमेर तलाई में उनकी सभा प्रस्तावित है। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान 19 अप्रैल को होने वाले हैं। कल शाम के बाद चुनाव प्रचार का दौर थम जाएगा। इससे पहले भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं कर रहे हैं। प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर तीन बजे सीकर जिले के फतेहपुर में होने वाली भगवा रैली में शामिल होंगे। इसके बाद शाम चार बजे बेसवा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाम 7 बजे कुचामन सिटी में उनका रोड शो होगा।

More Stories
कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 और 2 का विस्तारीकरण प्रगति पर, मार्च 2027 तक होगा पूरा
योगी सरकार 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को 22 मार्च को सौंपेगी नियुक्ति पत्र
केरल में CM भजनलाल का पावर शो: 4 बड़े प्रत्याशियों के नामांकन में दिखाई ताकत