पेशावर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों ने एक पोस्ट को निशाना बनाकर हमला किया। इसमें नौ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। हालांकि इस हमले के बारे में अभी तक पाकिस्तानी सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
शकाई तहसील पर हमला
उर्दू भाषा के दैनिक अखबार मशरिक में शनिवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, आतंकियों ने शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के शकाई तहसील में डंडा चेक पोस्ट पर हमला किया। यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। हमले में नौ सुरक्षाकर्मी मारे गए और पांच घायल हो गए। घायल सैनिकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

More Stories
इमरान खान को मिली राहत, आंखों के इलाज के लिए अस्पताल में किया जाएगा शिफ्ट; परिवार से मिलने की अनुमति
वेस्ट बैंक में इजरायल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, 8 मुस्लिम देशों ने जताई कड़ी आपत्ति — जानें पूरा प्लान
जिनेवा वार्ता से पहले ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, बोले– डील करो वरना भुगतना होगा अंजाम