नई दिल्ली
देश में एक के बाद एक पाकिस्तानी जासूस सामने आ रहे हैं। अब एक और जासूस गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने एक सीआरपीएफ जवान को पकड़ा है।
आरोपी जवान की पहचान मोती राम जाट के रूप में हुई है, जो सक्रिय रूप से जासूसी गतिविधि में शामिल था। पता चला है कि साल 2023 से पाकिस्तान खुफिया अधिकारियों को जानकारी दे रहा था। एजेंसी ने आगे पाया है कि विभिन्न माध्यमों से पीआईओ से पैसा मिल रहा था।
एनआईए की टीम ने मोती राम को दिल्ली से पहले पकड़ा और फिर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

More Stories
पश्चिम एशिया तनाव पर भारत-জर्मनी की अहम बैठक, एस जयशंकर और वेडफुल के बीच गहन चर्चा
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने को दो भारतीय LPG जहाजों को मिली मंजूरी, राहत की खबर
निर्मला सीतारमण का दावा: केरल ने 311.95 करोड़ के आपदा फंड के लिए नहीं किया आवेदन