नई दिल्ली/काठमांडू.
नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने एवरेस्ट पर चढ़ने का अपना 28 बार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर 29 बार चढ़ने वाले विश्व के एकमात्र व्यक्ति बन गए हैं। 54 वर्षीय कामी रीता शेरपा का 28 बार 8848.86 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट का रिकॉर्ड बना हुआ था। लेकिन इस बार उन्होंने वापस से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
एवरेस्ट मैन के नाम से पहचाने जाने वाले शेरपा ने 29 वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। शेरपा एक सप्ताह पहले स्प्रिंग सीजन एवरेस्ट अभियान के तहत काठमांडू से निकले थे। वे 28 पर्वतारोहियों वाले एक दल के साथ निकले थे। जो कि एक सेवन समिट ट्रेक्स प्राइवेट लिमिटेड संचालित करता है। ट्रेक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने बताया कि कामी रीता उनकी कंपनी के साथ सागरमाथा पर 29 वीं चढ़ाई के लिए एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचे। कामी रीता सागरमाथा पर सबसे ज्यादा बार चढ़ाई करने का विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। कामी रीता ने कहा कि मैं सागरमाथा पर चढ़ने जा रहा हूं। पर्वतारोहण का पेशा जारी रखना चाहता हूं। विश्व रिकॉर्ड बनाना मेरा उद्देश्य नहीं था।

More Stories
लाल सागर में फिर तनाव: यमन तट के पास मालवाहक जहाज पर अज्ञात हमलावरों का हमला
छठी पीढ़ी के फाइटर जेट पर बड़ा कदम: GCAP को 6.1 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट
चीन ने यूनान में एक्टिव किया 5000 किमी रेंज वाला LPAR रडार, भारत की मिसाइल टेस्टिंग पर नजर का दावा