नई दिल्ली
Neet UG Result 2025: नीट यूजी 2025 के नतीजे जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार, 14 जून 2025 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) का रिजल्ट जारी कर सकता है. इस साल, 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने 4 मई, 2025 को भारत के 557 शहरों और 14 विदेशी शहरों में 4,750 केंद्रों पर आयोजित NEET UG परीक्षा दी. परिणाम NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित किया जाएगा. नीट यूजी रिजल्ट के साथ नीट यूजी कट-ऑफ भी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन होंगे.
NEET UG 2025 परिणाम: यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
परिणाम देखने के लिए NTA द्वारा प्रबंधित प्राथमिक पोर्टल-neet.nta.nic.in
एनटीए की मुख्य साइट, जिस पर परिणाम भी उपलब्ध होंगे-nta.ac.in
इस सरकारी ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं-Umang App
उम्मीदवार डिजिटल लॉकर के जरिए भी स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.-
NEET UG 2025 परिणाम: कैसे जांचें
आधिकारिक NEET वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर NEET UG 2025 Result लिंक पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और पिन दर्ज करें.
सभी डिटेल दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
आपको आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा.
स्कोरकार्ड को प्रिंट कर अपने पास रख लें.

More Stories
MPESB Vacancy 2026: एमपी में अस्पताल सहायक के 1200 पदों के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास कर सकते हैं फॉर्म
मेडिकल स्टोर खोलने के लिए जरूरी नियम और लाइसेंस की पूरी जानकारी
आरबीआई में 60 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी 1.54 लाख तक